गुना नगर: नेशनल हाईवे 46 पर म्याना के पास दुर्घटना में शिवपुरी निवासी बाइक सवार की मौत, ज़िला अस्पताल में पोस्टमार्टम
गुलाम म्याना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर म्याना के पास एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई। 16 मई को जिला अस्पताल में परिजनों ने कहा, मृतक जानकी रावत ग्राम कुलवारा तहसील कोलारस जिला शिवपुरी गुना रिश्तेदारी में आए थे, पीछे से बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।