बांधवगढ़: उमरिया बस स्टैंड के पास मामूली विवाद में मारपीट, युवक को जान से मारने की धमकी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
उमरिया के नए बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार कैंप उमरिया निवासी आकाश खटीक, उम्र 34 वर्ष के साथ खेलेशर निवासी कैलाश चौधरी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया