रावतभाटा: बस्सी के ग्रामीण सेवा शिविर में 25 साल पुराना 66 बीघा भूमि विवाद सुलझा, सहमति से बंटवारा कर खातेदारों को मिली राहत
विजय सिंह ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि बस्सी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में वर्षों पुराना भूमि विवाद सुलझा लिया गया है। 25 साल से चल रहे 66 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद था। तहसीलदार और राजस्व टीम की समझाइश के बाद सभी खातेदार सहमत हुए और मौके पर ही आपसी बंटवारा कर दिया गया। इसके बाद नामांतरण की प्रक्रिया भी पूरी की गई और मामला समाप्