जीरापुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने 14 अप्रैल की पूर्व संध्या पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया
माचलपुर नगर में आज सोमवार की शाम 7:30 बजे के लगभग भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा 14 अप्रैल भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को साफ सफाई कर दीप प्रचलित कर पुष्प से सजाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमीता मंडलोई के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।