रामगढ़: ललावंडी गांव में युवक ने खेतों पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Ramgarh, Alwar | May 29, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ललावंडी में शुक्रवार को एक युवक द्वारा खेतों पर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।