मानिकपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर 10 दिन से बीमार और भूखा व्यक्ति पड़ा रहा, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने सुध नहीं ली। पत्रकार शहबाज़ खान और समाजसेवी सुधीर सोनकर की पहल पर बुधवार शाम 4.30 बजे पीड़ित को मदद मिली। मामले के तूल पकड़ने पर एसडीएम ने संज्ञान लेकर उसे अस्पताल भिजवाया।