वाड्रफनगर: बसों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों का किया जाएगा सत्यापन
वाड्रफनगर बुधवार जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से 12 जून 2026 को जिले में संचालित निजी स्कूल बसों का विशेष भौतिक सत्यापन एवं जांच किया जाएगा। अभियान के तहत स्कूल बसों की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी।