बांधवगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान: शहरी क्षेत्रों के बिगड़े बाग-बगीचों को किया जा रहा हरित विकास
जिला शहरी एवं विकास अभिकरण ने बताया कि जिले की नगरीय निकायों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों अथवा टाऊनशिप के बिगडे बाग बगीचो को चिन्हांकित कर हरित विकास किया जा रहा है । उन्होने बताया कि नगर पालिका परिषद उमरिया में अमृत 2.0 अंतर्गत लालपुर पानी टंकी के पास 45 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पार्क का निर्माण कार्य 30 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है ।