शिवपुरी नगर: शिवपुरी नपा में बवाल: प्रभारी लेखापाल से मारपीट के विरोध में उतरे कर्मचारी, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी नगर पालिका के प्रभारी लेखापाल रविकांत झा के साथ हुई मारपीट के मामले में कर्मचारियों ने विरोध जताया है। अजाक्स और नगर पालिका कर्मचारियों ने सोमवार को दोपहर 2 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी कर्मचारी हाफिज अब्दुल्ला पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि यह घटना 5 जून की रात करीब 12 बजे हुई थी।