मढ़ौरा: सेंदुआरी में विद्युत स्पर्शाघात से किशोर की मौत
Marhaura, Saran | Apr 15, 2026 थानाक्षेत्र के सेंदुआरी में विधुत स्पर्शघात से एक किशोर की मौत हो गयी जिसके बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाला था। बुधवार की सुबह सात बजे मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि सेंदुआरी निवासी श्रवण महतो के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने ही घर में विधुत स्पर्शघात का शिकार हो गया और जब अनुमंडल अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।