कोलायत: कोलायत के कपिल सरोवर में डूबने से युवक की मौत, शव उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया
कपिल सरोवर में डूबने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है।घटना कोलायत सरोवर की है। जहां पर रविवार सुबह सरोवर में डूबने से पंजाब के रहने वाले राजविन्द्र पुत्र नंदसिंह की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर शव को मुख्य घाट से निकाला गया। जानकारी के अनुसार काफी समय से सरोवर के किनारे पर साधु के भेष में यहीं रहता था