कोटड़ी: ग्राम रथ ने कोटडी योजनाओं की दी जानकारी
Kotri, Bhilwara | May 11, 2026 कोटड़ी में राज्य सरकार के ग्राम रथ अभियान के तहत आज सोमवार दोपहर करीब 4 बजे को कोटड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी गई। विधायक गोपीचंद मीणा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।