खनियाधाना: खनियांधाना में हिंदू समाज और बजरंग दल ने पहलगाम घटना का विरोध करते हुए कैंडल मार्च निकाला
खनियांधाना नगर में मंगलवार को रात 8 बजे समस्त हिंदू समाज एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई दर्दनाक घटना के विरोध में एक शांतिपूर्ण रैली एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्र हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद और भारत माता की जय नारे लगाए।