रहुई: धमासंग गांव के पास छिनतई का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; सीएनजी ऑटो व मोबाइल बरामद
Rahui, Nalanda | Aug 2, 2026 भागन बिगहा थाना क्षेत्र के धमासंग गांव के पास सीएनजी ऑटो पर सवार बदमाशों द्वारा एक वृद्ध से 22 हजार रुपये की छिनतई के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा गांव निवासी सूरज कुमार और भूषण पंडित के रूप में हुई है। थानाध्य