खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक अनजान बुजुर्ग के लिए पूरा स्टाफ परिवार बन गया है. सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की पहचान मंगलवार सुबह 10 बजे तक नहीं हो पाई है और कोई परिजन भी नहीं पहुंचा. डॉक्टर, नर्स और हाउस कीपिंग स्टाफ मिलकर उनकी देखभाल कर रहे हैं और इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं.