कटघोरा: कुसमुंडा खदान में मचा हड़कंप, हाई-टेंशन लाइन के संपर्क में आया डंपर, बाल-बाल बचा चालक
कोरबा के कुसमुंडा कोयला खदान क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खदान में कार्यरत नीलकंठ कंपनी का एक विशालकाय डंपर हाई-टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया।