खरगोन। गोगावां थाना पुलिस ने ककड़गांव-सतवाड़ी के बीच जंगल में चल रहे अवैध जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 21,110 रुपये नकद, 6 एंड्रॉयड मोबाइल, 9 मोटरसाइकिल और 52 ताश के पत्ते सहित कुल 10.26 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया। कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई, जबकि कुछ आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।