हुरड़ा: गुलाबपुरा में भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया
Hurda, Bhilwara | May 15, 2026 गुलाबपुरा शहर के सुमित्रा पैलेस में भारत विकास परिषद शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आज शुक्रवार शाम करीब 8 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष सम्पत व्यास एवं उनकी टीम ने आगामी सत्र के लिए नवीन दायित्व ग्रहण करते हुए शपथ ली। समारोह में परिषद के प्रान्तीय पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।