#Seraikella | #chandil : रावताड़ा बाईपास पर ट्रक की चपेट में आई बाइक, पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान; बाइक क्षतिग्रस्त, अधूरे फ्लाईओवर और अव्यवस्थित भारी वाहनों की आवाजाही पर उठे गंभीर सुरक्षा संबंधी सवाल
#बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
सरायकेला-खरसवां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित रावताड़ा बाईपास पर मंगलवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक बड़ा हादसा टल गया। बाइक सवार पति-पत्नी समय रहते वाहन से कूदकर सुरक्षित बच निकले, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक मालिक से नई बाइक दिलाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने अधूरे फ्लाईओवर और भारी वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही को दुर्घटनाओं का कारण बताते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। चांडिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#jharkhandnews
#kolhanupdate
#chandilnews
#suryodaysamvaad
Saraikela, Saraikela Kharsawan | Jun 30, 2026