सतगावां: सतगावां पुलिस ने नरायडीह सकरी नदी के समीप से अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर किया जप्त, बालू माफियाओं में हड़कंप
सतगावां। थाना क्षेत्र के नरायडीह सकरी नदी के समीप से सतगावां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर को जप्त किया। जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गई। पुलिस को देखकर चालक सकरी नदी किनारे गाड़ी छोड़कर नो दू ऐगारा हो गया।पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर सतगावां थाना लाया। थाना प्रभारी दिवाकर कुमार ने बताया अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।