सतगावां: सतगावां पुलिस ने दर्शननाला चेकपोस्ट के समीप से 36 बीयर की केन एवं 5 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद
सतगावां: आगामी लोकलभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में अंतर्राज्जीय चेक पोस्ट लगाये गये हैं। SP अनुदीप सिंह के निर्देशानुसार चौबीसों घण्टे विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिवाकर कुमार सह थाना प्रभारी सतगावां के नेतृत्व में सतगावां थाना अंतर्गत दर्शननाला चेकपोस्ट समीप झाड़ियों में छुपाकर रखा गया 36 बीयर की केन एवं 05 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस द्वारा बरामद किया।