जगाधरी: हडोली फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बनाकर लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लिया 3 दिन का रिमांड
राजेश राणा ने बताया कि इन्होंने 24 जून को फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बनाकर के लाखों रुपए की लूट की थी। जिसमें दो साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है। ताकि उनके अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार किया जा सके और चोरी का सामान भी बरामद किया जा सके।