मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में नदी के रपटों पर मौत का सफर, रेलिंग न होने से बरसात में ग्रामीणों की जान जोखिम में
मऊरानीपुर क्षेत्र में सिजार और कुढार नदी पर बने निचले रपटे बरसात में जलमग्न हो रहे हैं। सुरक्षा रेलिंग न होने से ग्रामीणों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रपटों पर रेलिंग लगाने और स्थायी समाधान की मांग की है।