बिल्सी: बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर सवाल, ब्राह्मण समाज के लोगों ने बिल्सी तहसील में किया विरोध प्रदर्शन
Bilsi, Budaun | Jun 24, 2026 बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की बिल्सी तहसील में ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। आज बुधवार दोपहर1:00 बजे ब्राह्मण समाज के बैनर तले तमाम लोग बिल्सी तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए और बिहार पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।