शाहजहांपुर: कलयुगी पिता की हैवानियत, 4 साल की मासूम बेटी की हत्या कर शव खेत में दबाया, बाइट मोहल्ले के निवासी
शाहजहांपुर (कांट)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पिता पर अपनी ही 4 वर्षीय मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या करने और उसके बाद शव को छिपाने की नीयत से खेत में दफनाने का बेहद गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।