मंझनपुर: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर हरियाली का संदेश, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ओसा में किया व्यापक पौधारोपण
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस (6 से 12 जुलाई) के अवसर पर चल रहे सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के दूसरे दिन मंगलवार को लगभग 9 बजे कौशाम्बी जिले की विभिन्न नगर इकाइयों द्वारा स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (SFD) के माध्यम से व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया।