बागपत: TET परीक्षा के चलते किसान मजदूर संगठन ने 2 जुलाई का आंदोलन स्थगित किया, 7 जुलाई को सभी जनपदों में प्रदर्शन होगा
बुधवार की सुबह करीब साढे 11 बजे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने वीडियो जारी कर बताया कि उत्तर प्रदेश के 60 जनपदों में दो, तीन और चार जुलाई को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) दो पालियों में आयोजित की जा रही है।