बरेली: बारादरी थाना पुलिस और SOG टीम ने BSNL टावर लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बरेली। BSNL अधिकारी बनकर टावर लगाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बारादरी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में छह शातिर ठगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।आरोपी अलग-अलग सिम कार्ड से लोगों को फर्जी स्कीम भेजते थे और रजिस्ट्रेशन व सर्वे के नाम पर 1 से 1.5 लाख रुपये वसूलते थे।