बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, बंधक बनाने या बेचने का आरोप
भरतरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार को दोपहर समय लगभग 3:30 बजे एसएसपी बरेली कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है उसका आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक उसकी बेटी को भगाकर अपने साथ ले गया है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की। थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।