बरेली: शाही थाना क्षेत्र के दुनका कस्बे में सट्टेबाजी में बर्बाद युवक ने खाया जहर, वीडियो हुआ वायरल
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के दुनका कस्बे में ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत में फंसे युवक हबीब ने कर्ज से परेशान होकर जहर खा लिया। जहर खाने से पहले उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर माफी मांगी और मदद की गुहार लगाई। हबीब ने एक दोस्त पर सट्टेबाजी की लत लगाने का आरोप लगाया है। परिवार ने उसकी बरामदगी के लिए पुलिस से मदद मांग की मांग की है।