कवर्धा: कलेक्टर ने जिला सभाकक्ष में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों व आमजनों की सुनी समस्याएं,निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जिला सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे नागरिकों, आमजनों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।