तिल्दा: शौर्य इस्पात कंपनी किरना में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Tilda, Raipur | Jun 10, 2026 ग्राम किरना स्थित शौर्य इस्पात कंपनी में रात्रि लगभग 2:00 बजे एक ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया प्लांट प्रबंधन द्वारा उसे उपचार हेतु रायपुर ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई बताया जाता है ट्रक में स्क्रैप लोड है मृतक व्यक्ति के नाम का पता अभी नहीं चल पाया है, जानकारी के अनुसार मृतक दूसरे प्रदेश का निवासी है