मुरैना नगर: मुरैना में कलेक्टर का बड़ा एक्शन,गेहूं पंजीयन में गड़बड़ी पर 10 पंजीयक-ऑपरेटरों पर FIR दर्ज,किसानों के हक पर डाक नहीं।
मुरैना जिले में गेहूं पंजीयन में अनियमितता मिलने पर आज कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने 10 प्राथमिक सहकारी समितियों के प्रबंधकों व ऑपरेटरों पर एफआईआर दर्ज कराई है। चेना, गलेथा, भेंसरोली, जरेरुआ, जैतपुर, परसोंटा, उत्तमपुरा, निटेहरा, सुमावली और खनेता समितियां कार्रवाई की जद में हैं। प्रशासन ने जांच जारी रखते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।