कुमारखंड: कुमारखंड में डीएम ने किया राजकीय डिग्री कॉलेज का निरीक्षण, एक जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू करने की तैयारी
मधेपुरा पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने कुमारखंड स्थित नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज भवन का निरीक्षण कर शैक्षणिक सत्र शुरू करने की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के सभी कक्षों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था तथा परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया।