सिवनी मालवा: सीएम के दौरे से पहले भाजपा के 20 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, किसान विरोधी नीतियों से थे नाराज़
सिवनी मालवा नगर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक झटका लगा है। लगभग 20 भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस नेता अजय पटेल ने बताया गुरुवार सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कि इन कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों से आहत होकर यह निर्णय लिया है।