दमोह: तेज बारिश से चरयाई बाजार समेत शहर के कई हिस्सों में जलभराव, दुकानों में घुसा गंदा पानी वीडियो हुआ वायरल
Damoh, Damoh | Jul 8, 2026 दमोह शहर में बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश से चरयाई बाजार, घंटाघर, बाराद्वारी, कोतवाली चौराहा और बकौली चौराहा सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने से नालियों का गंदा पानी दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी हुई। शाम करीब 4 बजे चरयाई बाजार के जलभराव के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।