बैराड़: बैराड़ के भौराना में गाय के बारे में पूछने पर 4 लोगों ने दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भौराना की है। जहा गाय की पूछने पर 4 लोगो ने एक शख्स के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे दी जिसकी शिकायत फरियादी रामसिंह ने रविवार को बैराड़ थाना पहुँचकर की है। जहा पुलिस ने फरियादी कि शिकायत पर से मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जानकारी रविवार शाम 7:30 बजे प्राप्त हुई है।