महोबा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के रैपुराकलां गांव निवासी मुकेश के 17 वर्षीय पुत्र शरद ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे किशोर की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत ने उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा किशोर का इलाज किया जा रहा है।