हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव सहजीपुरा में मारपीट कर जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में दो जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है।