शुजालपुर: देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर भव्य समारोह आयोजित, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
युवा धनगर महासभा जिला शाजापुर द्वारा पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर का योगदान भारतीय इतिहास में अमूल्य है। उन्होंने देशभर में मंदिरों, घाटों एवं सड़कों का निर्माण व जीर्णोद्धार कर जनकल्याण