महाराजगंज: सोहरौना तिवारी में निर्माण के दौरान दीवार तोड़ने और गाली-गलौज देने का आरोप, पीड़ित ने भिटौली थाने में की शिकायत
शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे लगभग भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना तिवारी गांव निवासी रामजतन कन्नौजिया पुत्र रामहरख ने भिटौली थाने में तहरीर देकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार आबादी की जमीन में निर्माण कार्य के दौरान आरोपी ने दीवार तोड़ दी और दीवार से ईंटें निकालकर फेंक दीं। रामजतन का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने गंदी-गंदी गाल