बलरामपुर: जल संचयन एवं भूजल संवर्धन की दिशा में अभिनव पहल
बलरामपुर शनिवार जिले में जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "मोर गांव मोरे पानी" अभियान के तहत विकसित 5 प्रतिशत मॉडल रिचार्ज स्ट्रक्चर टैंक एवं सोख्ता गड्ढा का मॉडल सुशासन तिहार में प्रदर्शित किया गया। यह मॉडल जनप्रतिनिधियों, किसानों और आम नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।