बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तीन चौथाई बहुमत से भी अधिक सीटों पर मिली प्रचंड जीत से उत्साहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सैदपुर नगर में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी करते हुए हर्षोल्लास में डूबे उत्साहित कार्यकर्ताओं ने देर तक नारे लगाए, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाईयाँ खिलाईं।