मैहर: सोन घड़ियाल अभयारण्य कुबरी में रेत का अवैध खनन, मैहर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया
सोन घड़ियाल अभयारण्य कुबरी में रेत खनन का खुला खेल, 22 जेसीबी–150 डंपर के सहारे हो रहा दिन रात रेत का अवैध खनन,प्रशासन पर लगा मिली भगत का आरोप। जिले के कुबरी क्षेत्र से एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जनपद सदस्य राजेंद्र सिंह (मुन्ना) की अंगुआई ग्रमीणों ने मैंहर डीएम को सौपा ज्ञापन।