प्रतापपुर: करोड़ों की लागत से बना आईटीआई भवन बना शोपीस, दो साल बाद भी नहीं शुरू हुआ प्रशिक्षण
प्रतापपुर प्रखंड के भुगड़ा स्थित जंगलों के बीच करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का भवन उद्घाटन के वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन निर्माण पूरा हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक यहां न तो प्रशिक्षण शुरू हुआ और न ही किसी प्रशिक्षक या विद्यार्थी की मौजूदगी देखने को मिली। भवन प