अररिया: गोखलापुर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में मां और बेटा घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 30, 2026 अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोखलापुर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में गुरुवार को दोपहर 2 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल दोनों मां और बेटा का इलाज किया जा रहा है।