टीकमगढ़: अस्तोन गाव में एक महिला के साथ एक शख्स ने की मारपीट,अस्तोन चौकी कोतवाली थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
अस्तोन गाव में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।बताया गया कि महिला घर के पास हैंडपंप से पानी भर रही थी,तभी एक शख्स वहाँ आया।महिला ने शख्स से पति को शराब पिलाने से मना किया,तब शख्स ने महिला के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी।घटना की शिकायत अस्तोन चौकी में की गई।अस्तोन चौकी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।