टीकमगढ़: जिला न्यायालय में जिला अभिभाषक संघ के चुनाव की चल रही प्रक्रिया, 1 जून को होगा जिला अभिभाषक संघ का चुनाव
टीकमगढ़ जिला न्यायालय में जिला अभिभाषक संघ के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन फार्म दाखिल के बाद आज स्क्रुटनी की गई। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन दावेदार मैदान में है। अब 1 जून को चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। बताया गया की पुस्तकालय अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं।