शिवसागर: रंगदारी कांड में शिवसागर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हिमांचल प्रदेश के मनाली से 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार
रंगदारी कांड में शिवसागर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिवसागर थाना पुलिस ने एसपी रोशन कुमार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आज रविवार को 3 बजे 5आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष एवं पुलिस टीम की सक्रियता से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।