शिवसागर: रोहतास जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायत पर करूप नदी का किया निरीक्षण
रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने आज रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब ग्रामीणों के शिकायत पर करूप नदी का निरक्षण किया है। बताते चले की जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से करूप गाँव के समीप से गुजरने वाले नदी का अतिक्रमण को लेकर शिकायत किया था। जिसके जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त के साथ नदी का निरक्षण कर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया है।